बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत

काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

Gupta Lochan
3 Min Read

धरमजयगढ़। रविवार को अल सुबह धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सरिया नाला के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि देखते ही देखते पूरा ट्रक पानी में समा गया। वहीं वाहन का कुछ हिस्सा ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। सुबह होते ही इसकी जानकारी मिलने पर धरमजयगढ़ एसडीओपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोंरो की मदद से चालक की खोजबीन शुरू की गई, जो दोपहर करीब 3बजे चालक का शव पानी से बाहर निकाल गया और पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे एक ट्रक चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए धरमजयगढ थाना क्षेत्र के सरिया नाला के पुल से गुजर रहा था, इस दौरान पुल की चौडाई कम होने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते ट्रक नदी में जा गिरी,वहीं इन दिनों लगातार हो रहे बारिश के चलते नदी ऊफान पर होने के कारण ट्रक पानी के बहाव से अंदर चला गया, इससे ट्रक का कुछ हिस्सा ही पानी के ऊपर दिख रहा था। ऐसे में रविवार को सुबह राहगीरों ने देखा कि नदी में ट्रक तैर रही है, इससे कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई, और इसकी सूचना धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई। जिससे धरमजयगढ़ एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम के साथ चालक की खोजबीन शुरू किए। जिससे शाम करीब तीन बजे ट्रक को खींच कर नदी के किनारे लगाया गया और उसमें से चालक का शव बरामद कर मर्ग कामय कर करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोड के कारण हादसे की आशंका

इस संंबंध में स्थनीय लोगों का कहना है कि सरिया नाला का यह मार्ग पहले से ही दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। पुल की चौड़ाई कम होने के साथ ही आसपास कई तिरछे मोड़ भी हैं, जिसके कारण यहां वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। साथ ही अगर चालक थोड़ी सी भी लारवाही बरतते हैं तो हादसा हो जाता है। हालंाकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ट्रक किस दिशा से आ रहा था और दुर्घटना के समय उसकी गति कितनी थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, चालक का नियंत्रण खोना या सडक़ की स्थिति जैसे कारणों की जांच में पुलिस जुटी है।

Share This Article