उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। विगत माहभर पहले एक महिला को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों की तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम धनवारपारा-बरकसपाली निवासी शकुंतला सिदार पति दौलतराम सिदार (60 वर्ष) विगत कुछ दिनों से केवड़ाबाड़ी बस स्टेंड के पास निलांचल भवन में रहती थी। इस दौरान 23 जुलाई को उसकी तबीयत बिगडऩे पर स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां माह भर उपचार के बाद 9 सितंबर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मृतिका के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में दर्ज पते की जांच की गई तो तमनार के धनवारपारा-बरकसपाली में इस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है, ऐसे में अब आसपास गांव में तलाश जारी है।

Share This Article