ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा

महाराष्ट्र की शकीला को जुलाई में 50 हजार रुपए में बेचा था 6 किलो गांजा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। रेल्वे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ जीआरपी अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जिससे विगत दो माह पहले अवैध गांजा के साथ पकड़ी गई महिला ने सप्लायर का नाम बताई थी, जिससे जीआरपी टीम ने उक्त सप्लायर को पकडकऱ जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी शेख शकीला बी पति सलाम शेख, 48 वर्ष,निवासी ग्राम भगवती पोस्ट कडोली, तहसील सेनगांव, थाना सेनगांव, जिला हिंगोली (महाराष्ट्र) के कब्जे से एक बैग में 6 पैकेट में कुल 6.290 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000 रूपये का रेलवे पुलिस ने रायगढ़ स्टेशन पर जब्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पूछताछ में महिला तस्कर ने बताई कि उक्त गांजा वह ओडि़शा के मुन्ना से 50000 रूपये में खरीदी थी। इससे जीआरपी की टीम ने इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं साईबर सेल की सहायता से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना पिता रामनाथ अग्रवाल (37 वर्ष), निवासी ग्राम कनिका थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ ओडि़शा के निवास पर रेड कर कार्यवाही की कर गिरफ्तार किया गया।

Share This Article