बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर में बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाया। शहर में कुल 5 टीमों के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 88 बकायादार उपभोक्ताओं की जांच की गई, जिन पर कुल करीब 30 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। मौके पर बिल का भुगतान नहीं करने वाले 32 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए, जबकि 56 उपभोक्ताओं ने कार्रवाई के दौरान करीब 14 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया।
बिजली विभाग की कार्रवाई केवल घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रही। विभाग ने ऐसे शासकीय कार्यालयों पर भी कार्रवाई की, जहां स्मार्ट मीटर लगे होने के बावजूद बिजली बिल की राशि लंबे समय से लंबित थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 52 शासकीय विभागों के कनेक्शन ऑनलाइन ऑटो कट किए गए हैं। बकाया राशि का भुगतान होने के बाद नियमानुसार संबंधित कनेक्शनों को दोबारा जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article