मारवाड़ी युवा मंच ने रुक्मिणी विहार में 50 से अधिक पौधों का किया रोपण

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रायगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में शहर की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने रुक्मिणी विहार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

एक पेड़ माँ के नाम

अध्यक्ष आशीष डोरा ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। मारवाड़ी युवा मंच ने 1,101 पेड़ लगाने का लक्ष्य लिय है। जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में रुक्मिणी विहार में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पौधारोपण करने का आह्वान

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल डोरा ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुडऩे का आग्रह करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य तैयार करने का संकल्प है। हम सभी को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति, संस्था या संगठन अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करवाना चाहता है अथवा नि:शुल्क पौधे प्राप्त करना चाहता है, तो वह मारवाड़ी युवा मंच से संपर्क कर सकता है। हम उनके बताए स्थान पर पहुंचकर वृक्षारोपण में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं। वहीं
सदस्यों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल डोरा, सचिव सुदीप केडिय़ा, कोषाध्यक्ष मनन अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन वंशज अग्रवाल, तरुण अग्रवाल (संजीवनी), आशुतोष चरक सहित संस्था के सदस्य पियूष अग्रवाल, अमन अग्रवाल (क्रञ्जह्र), सुमित बट्टीमार , सौभाग्य सवडिय़ा , शाहिल अग्रवाल (रुक्मिणी), अंशु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article