जयरामनगर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान

रेलवे ने 297 मामलों में 1 लाख 94 हजार 620 रुपये का जुर्माना वसूला गया

Gupta Lochan
2 Min Read

बिलासपुर। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी एस चौहान के नेतृत्व में जयरामनगर स्टेशन में कल दिनांक 08 अगस्त 2026 को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ शामिल थे।
इस दौरान जयरामनगर स्टेशन एवं यहां से गुजरने वाली 26 गाडिय़ों में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया 7 इस अभियान में कुल 297 मामलों से 1 लाख 94 हजार 620 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए। जिसमें बिना टिकट के 245 मामले से 1,80,250 रुपए, अनियमित टिकट के 17 मामले से 10,670 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 35 मामले से 3,700 रुपए शामिल है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article