स्टाईपेंड को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। स्टाइपेंड बढ़ाने की एकमात्र मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
मेडिकल कॉलेज के सामने करीब 62 इंटर्न डॉक्टर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में मिलने वाला स्टाइपेंड अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। लंबे समय से मांग करने के बावजूद सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। बुधवार को इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। बैठक में सकारात्मक आश्वासन तो मिला, लेकिन स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टरों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया।
इंटर्न डॉक्टर राधेश्याम ने कहा कि बैठक में पूरी तरह सहमति नहीं बन सकी है। हालांकि सरकार की ओर से जल्द उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
साथ ही कई वरिष्ठ और सेवानिवृत्त डॉक्टरों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है।

Share This Article