सतनामी समाज 14 को मनाएगा अंबेडकर की 135वीं जयंती

सतनामी समाज 14 को मनाएगा अंबेडकर की 135वीं जयंती

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। भारत रत्न से सम्मानित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को सतनामी समाज धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर न्यू राजेंद्रनगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य और संस्कृति अकादमी भवन में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में न्यू राजेंद्रनगर स्थित अंबेडकर उद्यान पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद अकादमी भवन में गीत, कविता पाठ और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के समापन के बाद समाज के लोग सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट चौक पर आयोजित सार्वजनिक जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सतनामी समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। जय सतनाम, जय संविधान और जय भीम के जयघोष के साथ आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है।

Share This Article