बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसी बैठे धरने पर

Gupta Lochan
1 Min Read

पखांजुर। क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 11 अगस्त से नया बाजार बस स्टैंड में सात सूत्री मांगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कांग्रेस की सात सूत्री मांगों में पखांजूर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी दूर करना, ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराना, लैब में आवश्यक जांच उपकरण उपलब्ध कराना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति शामिल है। कांग्रेस का कहना है कि परलकोट क्षेत्र के करीब 2 लाख लोग पखांजूर सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी से उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष सुभदा सलाम ने प्रशासन की कार्रवाई को ‘तानाशाही’ बताते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता के हित में है और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। पहले दिन धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता राजदीप हालदार, रूपसिंह पोटाई, इन्द्रजीत विश्वास, मनीषा जायसवाल, देवली नुरेटी, सुप्रकाश मल्लिक, गोपाल केंद्र, भुवन बढ़ाई, सिद्धार्थ बढ़ाई, अरुता हालदार, अनिवास राय, नीलाक्षी विश्वास, दिपांकर सरकार, विक्रम मल्लिक, रमन सरकार सहित अन्य कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।

Share This Article