दो कुओं में मिला 2 शव, मचा हडक़ंप

Gupta Lochan
2 Min Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो शव अलग-अलग किसानों की बाड़ी के कुएं में मिले हैं, जिनमें एक शव बच्चे का और दूसरा महिला का है। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दो बच्चों के शव मिलने की पुष्टि अमलेश्वर थाना पुलिस ने की है। यह घटना पाटन ब्लॉक के खम्हरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव वालों से सूचना मिली कि दो कुओं से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि दोनों शवों के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शव करीब चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। कुओं में मिले एक शव लगभग 10 वर्षीय बच्चे का और दूसरा लगभग 30 वर्षीय महिला का है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article