चेरूडीपा स्कूल में सामुदायिक सहभागिता से बना चबूतरा एवं मैदान समतलीकरण

Gupta Lochan
2 Min Read

बसना। संकुल केन्द्र जमदरहा के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चेरूडीपा में सामुदायिक सहभागिता से चबूतरा एवं मैदान समतलीकरण किया गया। विद्यालय में दर्ज संख्या 23 है। यहाँ एकल शिक्षक के रूप सतकुमारी चतुर्वेदी प्रधानपाठक कार्यरत है। प्रधानपाठक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं संकुल समन्वयक के संयुक्त प्रयास से गाँव में जागरूकता लाया गया। जिससे ग्रामीण प्रेरित होकर विद्यालय को बेहतर बनाने एवं बच्चों को उचित वातावरण देने के लिए सभी ग्रामीण सहयोग प्रदान किये है। संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों को प्रेरित कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का संकल्प लिया है। आने वाले समय में और शिक्षक के व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारी को अवगत कराएँगे।सामुदायिक सहभागिता में शामिल ग्रामीण कलप राम मुंडा, इतवारू मुंडा,समारु मुंडा, मंगलू मुंडा, परस राम मुंडा, पांडव नागवंशी, पंचराम मुंडा, तुलसी मुंडा, बैशाखु मुंडा, आशाराम मुंडा, झलिया मुंडा, ईश्वर मुंडा, शिव कुमार मुंडा एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग प्रदान किये है। साथ ही साथ 120 ट्राली मिट्टी डालकर पहाड़ी इलाका को मैदान बनाया गया। इस अद्धभुत कार्य की सराहना विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, विनोद शुक्ला, विकासखंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे एवं संकुल के अन्य शिक्षकों ने बधाई प्रेषित किये है।

Share This Article