ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुई गोष्ठी

Gupta Lochan
1 Min Read

रांची। महिला काव्य मंच राँची इकाई की मई माह की गोष्ठी। मई 2025 बुधवार को प्रीता झा के चेशायर होम रोड बरियातू स्थित आवास पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। संस्थापक नरेश नाज और दिग्दर्शक नियति गुप्ता के निर्देशानुसार इस बार की गोष्ठी में राँची की दोनों इकाईयो ने संयुक्त रूप से भाग लिया। माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं बिन्दु प्रसाद ऋद्धिमा की सरस्वती वंदना से गोष्ठी शुरू हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने मंच से जुड़ी सभी सदस्यो को अपनी भूमिका समझने और तदनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित किया। इसके बाद डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने अपने आशीष भरे सम्बोधन से सभी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाया। सभी सदस्यों ने देशभक्ति से भरे रचनाओं का पाठ कर देशप्रेम से भरा माहौल बना दिया जिनमें सारिका भूषण,नंदनी प्रणय, रंगोली सिन्हा,उमा सिन्हा, भावना अम्बाष्ठ,, कविता रानी, लोकृति गुप्ता, रश्मि सिन्हा, बिंदु प्रसाद, गीता रानी जैन, सुनीता श्रीवास्तव, रेणु झा रेणुका,प्रीता अरविन्द, रेखा जैन, मंजुला सिन्हा,,सुनीता अग्रवाल, डॉ सुरिंदर कौर,पुष्पा सहाय माधवी उपाध्याय के नाम प्रमुख हैं। गोष्ठी का संचालन रेणु झा ने तथा अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रीता झा ने गोष्ठी का समापन किया।

Share This Article