प्रचंड गर्मी में जेसीआई महिला विंग ने पथिकों को पिलाई शरबत

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। दिन ब दिन बढ़ती गर्मी और उमस ने अभी से लोगों को तपाना शुरू कर दिया है। पशु-पक्षी भी इससे बेहाल हैं। शहर में 44 डिग्री सेल्सियस गर्मी में जरूरी काम के चलते घर और ऑफिस से बाहर निकलते ही जहां लू के थपेड़ों से लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में शीतल जल की जरूरत हर किसी को होती है। बैग में पानी की बोतल लेकर घूमने वाले भी ठंडे पानी के लिए तरसते हैं। वहीं पथिकों एवं राहगीरों के लिए संस्थाएं सेवा के रूप में जगह-जगह प्याऊ खोलकर लोगों की मदद कर रहीं हैं। इसी तर्ज जेसीआई महिला विंग की सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के समीप मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सामने पथिको को  शीतल शरबत पिलाया इसका फायदा  जरूरतमंद पथिकों को मिल रहा है जेसीआई महिला विंग के शरबत वितरण क्रायक्रम में अधक्ष्य भारती मोदी सचिव खुसबू अग्रवाल सहित रेखा अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, मीशू अग्रवाल, शिल्पा तायल, पायल गोयल, हर्षिता शर्मा ने समय निकालकर सेवा दी। अध्यक्ष भारती मोदी ने बताया गृहणी महिलाओं द्वारा इस भीषण गर्मी में की जा रही सेवा समाज के प्रति कर्त्तव्य निभाने के भावना को दर्शाती है। तथा वे अपनी टीम के साथ गर्मी में इसी प्रकार के कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

Share This Article