तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा

पीडि़त ने थाने में लिखाई एफआईआर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। तीन लोगों ने मिलकर लाईट गोल कराने की बात को लेकर एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीनो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय भारद्वाज ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि पूर्व में वह बिजली विभाग में कार्यरत था। कल शाम 6 बजे उसका दोस्त अंकित तिर्की निवासी पुटुकछार उसे कटहल लेने और खाने के लिये अपने घर बुलाया था। खाना खाने के बाद रात 8 बजे वह दुकान की तरफ निकला तो जितेन्द्र तिर्की उसे देखते ही गाली गलौज करते हुए तू लाईट गोल करवाता है कहकर अपने छोटे भाई सुरेन्द्र तिर्की और कसील तिर्की के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर लात घुसो से पीटने के बाद घसीटते हुए अपने घर की तरफ ले गए।
पीडि़त ने बताया कि इतना मारपीट करने के बावजूद आरोपियों ने उसके जेब में रखे मोबाईल फोन और कुछ नगदी रकम को निकालते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में भी तोडफोड किया गया है। पीडि़त ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके पीठ, जांघ, सिर,पैर, सीने के अलावा शरीर में कई जगह चोट लगा है। पीडि़त की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3(5) 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Share This Article