बंद कमरे में काट रहे थे गौवंश

मांस बंटवारे की थी तैयारी, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में बंद और खंडहर घर के अंदर गौवंश को काटा जा रहा था। जिससे गौमांस खाने के लिए आपस में बंटवारा कर सके, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पडरापाठ गांव निवासी चमर साय (55) का पुराना घर ग्राम जाताटिकरा में है। उस घर को करीब 10 साल पहले छोडक़र वे दूसरे जगह पर रहने लगे हैं। इसलिए उस घर में ताला लगा होता है, लेकिन अब वो घर देखरेख के अभाव में खंडहर हो गया है। जिसका फायदा उठाने के लिए रविवार की शाम को गांव के राजकुमार लकड़ा, रामविलास किस्पोट्टा, सागर लकड़ा, साहिद किस्पोट्टा ने उस बंद घर के ताला को तोड़ा और अंदर चले गए। इसके बाद वहां गौमांस को काटने लगे।
गौमांस के बंटवारे की तैयारी कर रहे थे
कुछ देर में इसकी जानकारी चमार साय को लगी, तो वो अपने साथी राम दयाल कुजूर के साथ अपने पुराने घर पहुंचा। जहां उसने देखा कि गौमांस को काट कर उसे खाने के लिए बंटवारा करने वाले हैं, लेकिन उन्हें देखकर चारों भाग गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में कापू थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि, घटना की सूचना के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी राजकुमार लकड़ा, रामविलास किस्पोट्टा, सागर लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपी साहिद किस्पोट्टा की तालाश की जा रही है।

Share This Article