मौसम साफ होते ही जिले का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

बीईएमएल के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र को मंजूरी, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। विगत सप्ताहभर से द्रोणिका व चक्रवात के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ था, जिसके चलते कभी बादल तो कभी चिलचिताती धूप निकलने से गर्मी व उमस के बीच गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था, जिससे लोग धूप व गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि अभी तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है, लेकिन शुक्रवार से बादल छटने के बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताहभर से आसमान में मौसम में बादल आने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई थी। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत थी, लेकिन अब गुरुवार से बादल कम होने के कारण सुबह से ही तेज धूप निकल गया था, जिसके चलते कई दिन बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसके चलते दोपहर में अधिक धूप होने के कारण लोग धूप से बचने की युगत में लगे रहे। साथ ही बुधवार की रात में हल्की वर्षा होने से मौसम में उमस भी बढ़ा था। इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक बना है, दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, लेकिन इसका असर रायगढ़ जिले में होने की संभावना बहुत कम है। जिसके शुक्रवार को जिले के पठार क्षेत्रों में अंधड चल सकता है।
आज से बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सभी द्रोणिका व चक्रवात उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आग बढ़ रहा है, जिसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर होने की संभावना है। ऐसे में शुक्रवार से मौसम साफ होने पर लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे अगले दो से तीन दिनों में करीब 4 डिग्री तक तापमान बढऩे से जिले में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Share This Article