किशोरी को भगवाने वाला पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

19 हाथियों का दल, 4 शावक भी, गोमर्डा में दंतैल ने खाई फसल

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल में हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। बुधवार शाम तकरीबन 6 बजे दो हाथी बंगुरसिया से हमीरपुर की ओर जाने वाले रोड पर दिखाई दिए है। इसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दल में 19 हाथी शामिल है इनमें 4 शावक भी है और ये हाथी सडक़ पर खड़े होकर अपने शावकों का इंतजार ही कर रहा था। लेकिन जब काफी समय बाद भी शावक वहां नहीं पहुंचा, तो वापस जंगल में अपने दल के पास लौट गए। हाथियों ने रात में किसान के खेत में भी उत्पात मचाया है। वहीं, गोमर्डा अभ्यारण्य में एक दंतैल भी देखने को मिला है। बंगुरसिया परिसर रक्षक विजय ठाकुर ने बताया कि 19 हाथियों का दल मंगलवार रात नवागांव के करीब पहुंच गया था और यहां जवाहर राठौर के खेत में घुस गए। जहां हाथियों ने लौकी और अन्य सब्जी की फसल खाई और नुकसान भी पहुंचाया। काफी देर तक सब्जी के खेतों में रहने के बाद रात में हाथी वापस जंगल चले गए। गुरुवार सुबह विभागीय अमला नुकसान के आंकलन में जूट गया।
दंतैल ने खाई फसल
बरमकेला रेंज के गोमर्डा अभ्यारण्य में पिछले 3-4 दिनों से एक दंतैल हाथी देवगढ़ की ओर से आया है, जो मंगलवार को पानी पीने के लिए दैयान क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1004 में पहुंचा। जिसका विडियो भी सामने आया है। वीडियो में हाथी के बड़े बड़े दांत आसानी से देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बरमकेला रेंज में उसने धान की फसल को खाया और सुबह बरमकेला रेंज के दबगांव बीट के जंगल कक्ष क्रमांक 995 आरएफ में वह विचरण कर रहा है।
दल में 4 शावक भी शामिल
इस संबंध में बंगुरसिया सर्किल प्रभारी प्रेमा तिर्की ने बताया कि हाथी अपने दल के साथ रोड क्रॉस करना चाहते थे, लेकिन दल में 4 शावक हैं और उनके नहीं आने की वजह से उन्होंने रोड क्रॉस नहीं किया। करीब डेढ़ घंटे तक सडक़ पर इधर-उधर घूमते रहे। बाद में वापस जंगल में अपने दल की ओर चले गए। जानकारी मिल रही है कि जंगल किनारे बरझरियापारा तालाब के पास वह झुंड विचरण कर रहा है।

Share This Article