रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 तक कैंसिल ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 तक कैंसिल ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ से होकर गुजरने वाली करीब 36 से अधिक ट्रेनें 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है। इसमें रायगढ़ से बिलासपुर, बिलासपुर से रायगढ़ मेमू के अलावा पैसेंजर, साप्ताहिक और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
ट्रेनों के कैंसिल होने पर इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खरसिया, सक्ती, चांपा और बिलासपुर के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। वहीं, दूसरे ट्रेनें में भीड़ बढ़ गई है।
रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा में चौथी लाइन के काम के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया है। रायगढ़ से बिलासपुर और ओडिशा की ओर जाने के लिए हर दिन हजारों यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक समय उन यात्रियों को होगी, जो हर दिन खरसिया, सक्ती, चांपा और बिलासपुर के रूट में आने-जाने के लिए रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू में सफर करते हैं। बताया जा रहा है कि टिटलागढ़ पैसेंजर मात्र ही चल रही है।
अधिक भाड़ा में कर रहे सफर
बताया जा रहा है कि, जब यात्री ट्रेनें कैंसिल होती है, तो कहीं आने-जाने के लिए अतिरिक्त भाड़ा का भार यात्रियों पर पड़ता है। निजी वाहनों की बुकिंग में बे-हिसाब पैसे वसूले जाते हैं, तो बसों का किराया भी अधिक होती है। ट्रेनों के कैंसिल होने से रेलवे स्टेशन भी सुना पड़ा हुआ है।
टिटलागढ़ पैसेंजर चल रही
इस मामले में रायगढ़ मुख्य स्टेशन प्रबंधक एसएस महापात्रे ने बताया कि, चौथी लाइन के काम के कारण यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। टिटलागढ़ पैसेंजर चल रही है। आने वाले समय में यह समस्या दूर हो जाएगी।

Share This Article