मालिक की हत्या कर लूट लिए 40 हजार

बंद कमरें में मिली थी बुजुर्ग की लाश, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। युवक ने रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग मालिक की हत्या कर दी। सोमवार को बुजुर्ग की लाश उसके घर में मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मोहनपुर का रहने वाला राम सुखेन शर्मा (70 वर्ष) घर में अकेले रहकर किराना दुकान का संचालन करता था। जिसकी लाश सोमवार को घर में मिली। जिसके बाद मृतक के छोटे भाई रामनिवास शर्मा ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए हत्या का संदेह जताया। ऐसे में पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तब शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि दुकान में काम करने वाला संतुराम यादव मौके पर नहीं है। सबसे पहले पुलिस को उस पर संदेह हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसे गांव में खोजकर हिरासत में लिया और पूछताछ की।
रुपए नहीं देने पर मालिक को डंडे से मारा
संतुराम पहले टालमटोल करने लगा, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। युवक ने बताया कि वह रविवार को बुजुर्ग से 800 रुपए उधार मांगकर गया था। इसके बाद वह फिर से रुपए की मांग करने लगा। लेकिन बुजुर्ग ने रुपए नहीं दिए, तब संतुराम रात के समय उसके घर में घुसा और बांस के डंडे, लात-घूसों से उसकी पिटाई कर हत्या कर दी।

Share This Article