बुजुर्ग दुकानदार की उसके ही घर में मिली लाश

लैलंूगा पुलिस मामले की जांच में जुटी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग दुकानदार की उसके ही घर में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहनपुर निवासी रामसूखेन शर्मा 70 साल की आज सुबह उसके ही घर में लाश मिली। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग बीते 30 सालों से अकेले ही रहता था और दुकानदारी करते हुए जीवन यापन करते आ रहा था। आज सुबह दुकान नही खुलने पर गांव के ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद दीवार फांदकर घर में घुसे तो उन्होंने देखा कि सूखेन शर्मा का शव पूजा कक्ष के पास पडा हुआ था।
परिजनों ने लैलूंगा पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

Share This Article