गायों की पीठ पर गालियां लिखकर गांव में छोड़ा

अज्ञात लोगों की करतूत, ग्रामीणों में नाराजगी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। अज्ञात लोगों ने गायों की पीठ पर गाली-गलौज लिखकर गांव में छोड़ दिया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। दरअसल, शहर से करीब 4 किमी दूर गोपालपुर गांव में शुक्रवार को कई गायों को देखा गया। जिसकी पीठ पर गालियां लिखी हुई थी।
इसमें एक गाय गोपालपुर गांव में रहने वाले सुखलाल यादव, एक गाय भिखारी यादव का है, लेकिन 2-3 गाय आवारा हैं। जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा तो मामले की जानकारी सरपंच को दी। इसके बाद से ग्रामीण पता कर रहे हैं कि आखिर यह हरकत किसकी है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
पहले भी हो चुकी घटना
कुछ समय पहले भी मवेशियों ने जब गांव में ग्रामीणों की फसल नुकसान पहुंचाया था। तब कुछ गाय को भिखारीमाल गांव की ओर रोक लिया गया था। उन्हें गोपालपुर वापस जाने नहीं दिया गया। बाद में मामले की शिकायत थाने में हुई, तब उन्हें छोड़ा गया था। गांव के ओंकार यादव ने बताया कि, गायों की पीठ पर इस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल किसने किया है, इसका पता नहीं चल सका है। करीब 4-5 गायों की पीठ पर गाली लिखकर उन्हें छोड़ दिया गया। गांव में गाय वैसे ही घूम रही है। इसमें ग्रामीणों के नाम से भी गाली लिखा गया है। हो सकता है आसपास गांव के अज्ञात लोगों ने ऐसी हरकत की होगी।
जरूरत पड़ी तो करेंगे शिकायत
गोपालपुर गांव के सरपंच हरि यादव ने बताया कि, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है। गायों के पीठ पर अपशब्द लिख दिया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि, आखिर किसने ऐसी हरकत की है। जरूरत पडऩे पर मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। इस तरह की हरकत किसी को नहीं करनी चाहिए।

Share This Article