सॉफ्टवेयर-इंजीनियर से महिला एलआईसी एजेंट ने की ठगी

डबल मुनाफा का लालच देकर 4 लोगों से 45 लाख वसूले

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। राजधानी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला रुढ्ढष्ट एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की है। दोनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को बिजनेस में डबल मुनाफा का लालच दिया। फिर 45 लाख रुपए वसूल कर लिए। आरोपियों ने बाकायदा उन्हें रसीद भी दी, जो फर्जी निकली। मामला सिविल लाइन थाना इलाके की है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, जतिन चौधरी (43) ने शिकायत में बताया कि, वो न्यू शांति नगर रायपुर में रहता है और एक निजी अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पड़ोसी महिला रुढ्ढष्ट एजेंट शरनजीत कौर और उसका बेटा बलवीर सिंह बीमा का काम करते हैं। दोनों मां-बेटे के पास जतिन ने साल 2013 से अब तक अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए 13 पॉलिसी खरीदी थी। जतिन ने आरोपी मां-बेटे से जीवन सरल पॉलिसी, बीमा गोल्ड पॉलिसी, जीवन छाया पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, जीवन रक्षक पॉलिसी, अपनी पत्नी के नाम से आधारशिला पॉलिसी, बच्चों के नाम जीवन तरुण पॉलिसी खरीदी थी। साल 2024 में शरनजीत के कहने पर उन्होंने बलवीर को कैश और ऑनलाइन भुगतान के जरिए करीब 2 लाख 81 हजार दिए गए थे। जतिन साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। जतिन साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। जतिन को साल 2024 में इनकम टैक्स भरने के लिए पॉलिसी रसीद की जरूरत पड़ी। वो साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। आरोपियों ने 3 सालों में जतिन से 5 लाख 75 हजार रुपए वसूल कर लिए थे। इसी तरह नितेश वर्मा से बिजनेस में डबल मुनाफे का झांसा देकर 4 लाख 96 हजार, जगमोहन सिंह नागपाल से 5 लाख 93 हजार, भूषण कुमार झोडे से 28 लाख 88 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस तरह मां बेटे ने मिलकर चार अलग-अलग लोगों से करीब 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share This Article