3 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

भिवंडी-संकरेल एवं खडग़पुर-ठाणे के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

Gupta Lochan
3 Min Read

बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु भिवंडी-संकरेल एवं खडग़पुर-ठाणे के मध्य 03 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01149 भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, भिवंडी से 09 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक (03 फेरा) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01150 खडग़पुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, खडग़पुर से 12 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक (03 फेरा) प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
इन गाडिय़ों की समय सारिणी- गाड़ी संख्या 01149 भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, भिवंडी से 09 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 22.30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन गोंदिया स्टेशन आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.32 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 20.05 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, बिलासपुर स्टेशन आगमन 22.50 बजे, प्रस्थान 22.52 बजे, एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद शुक्रवार को 13.00 बजे संकरेल स्टेशन पहुंचेगी 7 इस गाड़ी में यात्रीगण भिवंडी-खडग़पुर के मध्य सभी ठहराव वाले स्टेशनों तक यात्रा कर सकेंगे।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01150 खडग़पुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, खडग़पुर से 12 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 13.45 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक रविवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली बिलासपुर स्टेशन आगमन 10.45 बजे, प्रस्थान 10.47 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 12.40 बजे, प्रस्थान 12.50 बजे, गोंदिया स्टेशन आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद सोमवार को 10.30 बजे ठाणे स्टेशन पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 10 जनरल, 10 पार्सल यान सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन गाडिय़ों के वाणिज्यिक ठहराव- रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, अकोला, बडऩेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खडग़पुर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा हृञ्जश्वस्/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया 222.द्गठ्ठह्नह्वद्बह्म्4.द्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठह्म्ड्डद्बद्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं या हृञ्जश्वस् ऐप डाउनलोड करें।

Share This Article