निकले महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। पावन चैत्र माह में आयोजक कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की अभिनव पहल से बड़ी श्रद्धा से आज 9 से 15 अप्रैल तक सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं कथा प्रारंभ के पूर्व आज सुबह 7 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकले महादेव मंदिर से भव्य बाजे – गाजे आतिशबाजी व रथ पर विराजित महाराज परम पूज्य श्रीपुनीत कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में भजन कीर्तन के साथ निकली जो शहर का परिभ्रमण करते हुए पुन: कथा स्थल कृष्णा विहार मंदिर पहुँची।
दोपहर से पावन कथा प्रारंभ
इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कलश शोभा यात्रा के पश्चात दोपहर में व्यास पीठ पूजा के पश्चात कथा व्यास पीठ में परम पूज्य श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन विराजमान विराजित हुए। कथा के पहले दिन उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को बड़े ही सहज सरल ढंग से सच्चीदानंद का अर्थ बताए। इसके पश्चात भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात परमात्मा मधुसूदन की कहानी है। इसका पवित्र मन से श्रवण करने से अनेकों जन्म के पाप कट जाते हैं साथ ही इस जीवन का भी उद्धार होता है। इसलिए हर किसी को समय निकाल कर अपने जीवन में अवश्य इस कथा का रसपान करना चाहिए। इस तरह दोपहर तीन से शाम छह बजे अनेक कथाओं का श्रवण मधुर भजन गीत के साथ सुनाकर श्रद्धालुओं को निहाल कर रहे हैं।
आज शुकदेव आगमन कथा
वहीं धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत दूसरे दिन आज 10 अप्रैल को भक्ति ज्ञान वैराग्य एवं शुकदेव आगमन की कथा होगी व 11को कपिलोख्यान, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 12 को वामन अवतार, श्रीसम जन्म, श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, 13 को बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा,14 को मथुरागमन, उद्धव गोपी संवाद, रुवमणी विवाह इसी तरह 15 अप्रैल को सुदामा चरित्र, व्यास, पूजन, होली व हवन पूर्णाहुति सुबह 11 बजे इसके पश्चात दोपहर में महाप्रभु का महाभंडारा होगा।
भव्यता देने में जुटे सदस्य
वहीं कृष्णा विहार हाउसिंग रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी रायगढ़ ने सभी कथा प्रेमी सज्जनों को कथारस अमृतपान हेतु सपरिवार स्नेहिल आमंत्रण दिया है व धार्मिक इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में विनोद बट्टीमार, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनूप बंसल, अभिषेक शर्मा व महिला श्रद्धालु सरिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सरिता बट्टीमार, नीतू सिंह व समस्त कॉलोनी वासी जुटे हैं।

Share This Article