सुशासन तिहार पहले दिन आए 16 आवेदन

13 मांग के 3 शिकायत के मिले आवेदन

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। 8 अप्रैल से सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण शुरू हो गया है। निगम के भूतल हाल में आवेदन लेने स्टाल लगाए गए थे, जिसमें शहर के 48 वार्डों के लिए आवेदन लिए गए। पहले दिन 16 आवेदन प्राप्त हुए।
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को पात्र अंतिम हितग्राहियों तक पहुंचाने एवं नगर वासियों की मांग और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सभी 48 वार्ड के निवासियों से उनकी मांग एवं शिकायत से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए वार्ड अनुसार तीन अलग अलग काउंटर लगाए गए थे।
इसी तरह कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं। मंगलवार को पहले दिन 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 13 आवेदन राशन कार्ड, आवास, शौचालय आदि मांग से संबंधित थे। इसीतरह 3 आवेदन बेजा कब्जा आदि से संबंधित है। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को ट्रांसफर किया गया। महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने सुशासन तिहार काउंटर पर पहुंच कर आवेदनों की संख्या में जानकारी ली एवं आवेदन प्राप्त करने ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगम के सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने और सुशासन तिहार में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।
9 स्थान पर लगेंगे शिविर
सुशासन तिहर 2025 के तहत सभी 48 वार्डों के लिए नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने शहर के अलग-अलग 09 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां संबंधित वार्ड के नागरिक से मांग एवं शिकायत और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन शुरू हो गया है। इसमें शहर के 9 अलग अलग स्थान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यालय नगर निगम में 1 से 48 वार्डों के नागरिकों से आवेदन लिया जाएगा। इसी तरह राजीव नगर सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 39 एवं 40, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 एवं 20, गौशालापारा सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 05, 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 46, रायगढ़ स्टेडियम में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48, निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 एवं 29, कबीर चौक मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 30, 31, 32, 33, 34, 35 एवं 41, सोनूमुंडा सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 36, 37, 38 एवं 42 आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 43, 44, 45 के नागरिक आवेदन कर सकते हैं। सभी शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आवेदन प्राप्त करने के साथ ही संबंधित विभाग को आवेदनों के निराकरण के लिए प्रेषित करेंगे।

Share This Article