समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए समर्पित रहा दादी रतनमोहिनी का जीवन- ओपी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के निधन की जानकारी को अत्यंत दुखद बताते हुए विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा उनका संपूर्ण जीवन योग, तपस्या और सेवा की मिसाल रहा। बाल काल्य से ही अध्यात्म के प्रति उनका गहरा लगाव रहा 13 वर्ष की अल्पायु से ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ कर अपना पूरा जीवन समाज कल्याण और विश्व शांति के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। आध्यात्मिक जागृति के साथ साथ मानवीय मूल्यों के प्रसार और नि:स्वार्थ भाव से समाज को ईश्वरीय ज्ञान से जोडऩे हेतु आप आजीवन तत्पर रही। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करते हुए ओपी ने कहा उनके अनुयायियों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करे।

Share This Article