केवराडीह-डकैती की रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रची साजिश

40 करोड़ कैश, 16 किलो सोना के चक्कर में की वारदात, पिस्टल-तलवार लेकर 18 लोग ने बोला था धावा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। 27 मार्च को 7 नकाबपोश डकैतों ने किसान परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की थी।
रायपुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने किसान परिवार के घर डकैती की। किसान पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख कैश और जेवर ले गए। पुलिस ने 15 डकैतों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 फरार हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पीडि़त के घर 40 करोड़ कैश और 16 किलो सोना होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मास्टरमाइंड देवराज डहरिया, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ईश्वर रामटेके और सोना बारमते ने डकैती कांड की पूरी स्क्रिप्ट लिखी। तीनों ने मिलकर 18 लोगों का गिरोह बनाया और वारदात को अंजाम दिया। आरक्षक प्रकाश मिश्रा बलौदाबाजार स्क्क कार्यालय में पदस्थ था। कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। 2014 में अनुकंपा नियुक्ति से आरक्षक के पद में भर्ती हुआ था।
मुख्य आरोपी देवराज डहरिया पहले पीडि़त राधेलाल भारद्वाज के संपर्क में था। दोनों के बीच व्यवसायिक मनमुटाव था, जिससे दुश्मनी बढ़ गई। देवराज को विश्वास था कि भारद्वाज के घर बड़ी मात्रा में नकदी और सोना-चांदी है। इससे डकैती कांड के हर मेंबर करोड़पति बन जाएंगे। देवराज ने खुद अफवाह फैलाई कि भारद्वाज के घर 40 करोड़ रुपए और 16 किलो सोना रखा है। इसके बाद साथियों को इक_ा किया। आरोपी 3 फोर व्हीलर से और एक बाइक पर आए थे। 7 लोग घर में घुसे, बाकी घर के बाहर निगरानी कर रहे थे। परिवार को बंधक बनाकर डकैती की।
दरअसल, 27 मार्च 2025 को किसान राधेलाल के घर में डकैती हुई थी। घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे, तभी रात करीब 2 बजे 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए। पीडि़त ने बताया कि, अचानक उनके कमरे में 2-3 लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो, चुप रहो। चिल्लाना मत नहीं गोली मार देंगे बोलकर तलवार से हमला करने लगे थे। कैश और जेवर के बारे में पूछ रहे थे।

Share This Article