चरखापारा में गौ-हत्या की घटना से लोगों में आक्रोश

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में गौ हत्या का मामला सामने आया है। जिससे पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौ-मांस जब्त कर मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैरुमा चौकी के चरखापारा बड़े मवेशी बाजार के लिए खास माना जाता है। इस दौरान शनिवार को देर रात एक गाय गड्ढे में गिर गई थी। इस दौरान उसके साथ एक बछड़ा भी था। ऐसे में रात में बछड़ा काफी शोर मचा रहा था, इस दौरान आसपास के तीन लोग पहुंचे और गाय की हत्या कर दी। ऐसे में रविवार को सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो गौ हत्या की सूचना पुलिस को दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर तत्काल मामले की जांच करते हुए चरखापारा के विनोद खेस, अर्जुन लकड़ा और अभित तिर्की तीनों युवक हिरासत में लेकर उनके घर में जांच किया तो वहां गौ-मांस पाया गया, जिसे जब्त करते हुए थाना लाया गया और मांस और आरोपियों को मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें गौ-मांस पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

क्षेत्र में आक्रोश का माहौल
हिंदू नववर्ष पर चरखापारा के उरांव बस्त में गौहत्या की यह घटना उजागर होने से लोगों में आक्रोश पनप गया है, लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस गौ-हत्या मामले में तीन आरोपी ही थे, जिसे सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुधमुंहे बछड़े की व्याकुलता से लोग हुए व्यथित
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मृत गाय का एक दूधमुंहा बछड़ा भी मिला, जो अपनी मां को खोजते हुए करुण चीत्कार कर रहा था। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भडक़ उठा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इक_ा हो गए। उधर, गौहत्या की इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस हालात पर पैनी नजर रख रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article