ट्रैफिक जवानों ने भीषण गर्मी में वाहन चालकों को बांटा पानी

ट्रैफिक जवानों ने भीषण गर्मी में वाहन चालकों को बांटा पानी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को पानी पिलाया जा रहा है, साथ ही वाहन को व्यवस्थित तरीके से चलाने की भी नसीहत दी जा रही है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल और हमराह स्टाफ ट्रैफिक जवानों ने वाहन चेकिंग के दौरान अपने पास रखे पानी की बोतलें और पाउच जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किया, ताकि इस भीषण गर्मी में चालकों को राहत मिल सके। इस दौरान मौके पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जवानों की इस सराहनीय कार्य को देखते हुए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कराकर और अधिक वाहन चालकों को राहत देने के निर्देश दिए।

Share This Article