शहर का तापमान पहुंचा 41 डिग्री

पूरे दिन तेज धूप, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. मौसम साफ होने के साथ-साथ अब दिनों दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगा है, जिसके चलते लोग अब दोपहर के समय घर से निकलने से परहेज करने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत तीन-चार दिनों से सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने के कारण लोग बेहाल होने लगे हैं। ऐसे में रविवार को अधिकत तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था, जिसके चलते दोपहर में सडक़ें विरान होने लगी थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि तीन अप्रैस से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

Share This Article