दमेरा का शॉर्टकट कहीं जिंदगी का ना बन जाए शॉर्टकट

अधूरे निर्माण में आवागमन है जारी

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। बहुचर्चित दमेरा मार्ग जो हाल में ही बनाया गया है। बनने से पहले तो इसमें बहुत राजनीति हुई मगर बनने के बाद इसपर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। हमने इस मार्ग में जाकर इसकी गुणवत्ता को जाना और इसपर बराबर गुजरने वाले लोगों से राय ली। आप को बता दें कि मुख्यालय से महज 10 किमी दूरी पर बने इस मार्ग को लेकर राहगीरों में बहुत उम्मीदें थी कि सडक़ बनने के बाद सफर की दूरी लगभग 10 से 15 किमी कम होगी मगर यहां आलम कुछ ऐसा है। लोगों ने बताया कि हजारों फिट ऊंचा पहाड़ जंगल को काट कर कराया गया निर्माण अभी भी आने जाने के लिए काफी नहीं है, यानी घाटी की ऊंचाई को कम नहीं किया गया है, यहां से आना जाना जान को खतरे में डालने के बराबर है, इस लिए लोग परिवार के साथ यहां से गुजरना वाजिब नहीं समझते। राहगीर और स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होने की जानकारी दी है। इस बारे में जब श्च2स्र के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने सडक़ के कार्य को अधूरा बताया और कहा जल्द ही इसको पूर्ण किया जायेगा।

Share This Article