भतीजे का बाइक स्टंट : चाचा पर 6 हजार का चालान

सडक़ों में लहराई गाड़ी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

Gupta Lochan
3 Min Read

रायपुर। एक भतीजे के चक्कर में चाचा पर 6 हजार का फाइन हो गया है। ये फाइन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस ने किया है। युवक ने अपने चाचा की बाइक की चाबी चुराकर बिना बताए नवा रायपुर ले गया। फिर वहां की सडक़ों पर लहराते हुए जमकर स्टंट किया। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले में अब एक्शन हुआ है। वायरल वीडियो में एक बाइक सवार गाड़ी को सांप की तरह लहरा कर चला रहा था। इसके अलावा वह चलती बाइक में सोकर स्टंट दिखा रहा था। वीडियो के आधार पर बाइक का नंबर ट्रेस कर कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक ष्ठस्क्क सतीश ठाकुर के मुताबिक, यह गाड़ी पलोद गांव मंदिर हसौद के रहने वाले खेलू विश्वकर्मा की थी। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। तब पता चला कि उनका 19 साल का भतीजा मोहन विश्वकर्मा बिना बताए घर से गाड़ी की चाबी चुपचाप लेकर निकल गया। फिर वह गाड़ी को लेकर नवा रायपुर की सडक़ों में घूमने लगा। इसी दौरान उसने अलग-अलग तरह के स्टंट किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। युवक के पास गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस भी नहीं था। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी मालिक खेलू विश्वकर्मा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं में एक्शन लिया। जिसमें बिना लाइसेंस वाले व्यक्ति को गाड़ी देना, बिना इंश्योरेंस और दस्तावेजों के गाड़ी चलाने जैसे मामले हैं। इस मामले में पुलिस ने 6,000 का जुर्माना लगाया है।
ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि बाइकर्स गैंग घूमने के बहाने नवा रायपुर में जाकर स्टंट करते है, रील बनाते है और सोशल मीडिया में पोस्ट करते है जिससे दूसरे युवक प्रेरित होकर वह भी स्टंट करते है। इसके लिए वह स्पीड बाइक खरीदने के लिए पालकों पर दबाव डालते है। पालक भी बच्चों की जिद में मजबूरी में स्पीड बाइक खरीदकर दे देते है और यह भी नहीं देखते की बच्चे क्या कर रहे है। स्टंट करना एवं स्पीड बाइक चलाना गलत है इससे हादसे हो सकते है और शरीर को नुकसान व जान का खतरा हो सकता है। ता दें कि यातायात पुलिस ने नवा रायपुर की सडक़ों पर स्पीड में चलने वाले बाइकर्स पर कैमरों से निगरानी रख रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे बाइकर्स जो हाई स्पीड से वाहन चलाते हैं उनका ई-चालान भी जारी किया जा रहा है। साल 2025 के लगभग तीन माह में 135 से अधिक स्पीड बाइकर्स द्वारा स्पीड में वाहन चलाने का ई-चालान किया गया है।

Share This Article