बांदे भाजपा मंडल द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि जनपद सदस्य को किया सम्मान

Gupta Lochan
2 Min Read

पखांजुर। बांदे मंडल के अंतर्गत कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 26 पंचायत के प्रतिनिधि का बांदे मंडल में गुरुवार को सभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन जी के निर्देश पर बांदे मंडल में आमंत्रित कर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले वर्तमान जिला अध्यक्षा सुनीता मंडल एवं बांदे मंडल के अध्यक्षता में बांदे मंडल पंचायत प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच उप सरपंच पंच को आमंत्रित कर फूल माला एवं उपहार से स्वागत कर सुशोभित किया गया,इस समारोह में काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि के साथ मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता ने शिरकत की,सभा को संबोधित करते हुए सुनीता मंडल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन हालदार, लक्ष्मण मांडवी ने संबोधित कर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के विचार संदेश क़ो दोहराया,इस देश के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम भूमिका है ग्राम पंचायत के जनपद सरपंच पंच निष्ठावान ईमानदारी से सेवा कार्य करने पर देश का विकास संभव हो पा रहा है हमारा देश आज विश्व गुरु की और अग्रसर हो चुका है इसी तरह हम सब एक जुट होकर विकास का सिलसिला जारी रखेंगे,इस समारोह में भागीदारी बने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंद्र मोहन चक्रवर्ती, नेपाल पांडे मंडल पदाधिकारी महामंत्री उत्तम बनिक, शंकर देवनाथ, परिमल व्यापारी, समीर मिस्त्री, मानव मंडल, उत्तम दास युवा मोर्चा प्रीतम शाह, बादल हालदार, विशाल राय  हरण विश्वास,महिला मोर्चा असीमा शाह, सुनीता सरकार, झरना ब्रह्मा, विश्व रानी दीवान, सीमा बनीक, बबली पाल किसान मोर्चा पलाश मिस्त्री, नीलकमल मंडल, राकेश मिस्त्री, जमुना जयनन्द पवार, नीलिमा जय प्रकाश मंडल, तापस हालदार, अनुकूल बैरागी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच ने जिला पंचायत सदस्य एवं बांदे मंडल अध्यक्ष को इस सम्मान समारोह आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article