होली में लडक़ों के बीच हुई मारपीट

नाबालिग आरोपी की मां ने फिनाइल पीकर दी जान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी में लडक़ों के बीच होली में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लडक़ों ने आपस में पंच-पत्थर और लकड़ी से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीडि़त पक्ष एफआईआर लिखवाने के बाद भी आरोपी और उसके परिवार वालों को धमका रहा था। इस बात से परेशान होकर नाबालिग आरोपी की मां ने फिनाइल पीकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मोहल्ले वालों और महिला के परिवार वालों ने थाने में हंगामा कर दिया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डेरहा राम साहू ने थाने में 14 मार्च को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3:30 बजे वो अपने दुकान में मौजूद था। इस दौरान एक नाबालिग समेत तीन-चार लडक़े उनकी दुकान पर पहुंचे। वे दुकान के सामने गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने मना किया तो नाबालिग ने पंच से सिर में मारकर चोट पहुंचाया। इसके अलावा अन्य लडक़ों ने हाथ मुक्के से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने डेरहा की शिकायत पर मारपीट गाली गलौज का एफआईआर दर्ज कर लिया। जिसमें नाबालिग समेत उसके दो दोस्त लकी और मुन्ना को आरोपी बनाया गया। आरोप है कि इस घटना के बाद पहला पक्ष फिर एक बार आरोपी के घर पहुंच गया।
जहां नाबालिग की मां को धमकाया गया। इस बात से घबराकर महिला ने फिनाइल पीकर रविवार को सुसाइड कर लिया। इस घटना की खबर लगते ही मोहल्ले वासियों ने थाने जाकर विरोध जताया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की जांच कर दूसरे पक्ष से पूछताछ कर रही है।

Share This Article