महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल

Gupta Lochan
1 Min Read

बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर सुविधा विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कर्मचारी कल्याण निधि से मंडल कार्यालय कर्मचारी जलपान गृह में महिला कर्मचारी विश्राम कक्ष ‘संगिनी कक्ष’ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस विश्राम कक्ष का विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 10 मार्च 2025 को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. श्रीमती दर्शनीता बी.अहलूवालिया के कर कमलों तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की गरिमामयी उपस्थिती में संपन्न हुई। यह पहल महिला कर्मचारियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विश्राम कक्ष में आवश्यकतानुसार सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे महिला कर्मचारियों को कार्य के दौरान विश्राम और सहजता का अनुभव हो सके। इस अवसर पर मंडल के वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान, मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Share This Article