पखांजुर। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिओ समेत समर्थको ने पखांजूर नगर मे निकाली रैली,साथ ही सैकड़ो समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी आतिशबाजी करते हुए जनपद कार्यालय से रैली निकालकर, पुराने बाजार होते हुए नया बाजार होते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा के निवास में जाकर समाप्त हुई, इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य को पूर्व नगर पंचायत मोनिका साहा में ने मिठाई खिलाकर दी बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा, और भाजपा नेता लक्ष्मण मण्डावी ने कहा जनपद पंचायत विकासखंड कोयलीबेड़ा में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होय जिला पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में ऐसा विपक्ष की पार्टी नही थी जो हमे चुनौती दे सके इसलिए हमें कोई चुनौती का सामना करना नही पड़ा जिसके फलस्वरूप हम सभी चुनाव आसानी से जितने में सफल हुए। बता दे विकासखंड कोयलीबेड़ा में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा संगठन की रणनीति फेल हो गई। संगठन ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाया। जनपद सदस्यों पर दबाव बनाया गया। चुनाव से पहले बैठक कर सहमति बनाने की कोशिश हुई। इसके बावजूद संगठन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद में संगठन प्रत्याशी की हुई हार के बाद उपाध्यक्ष के लिए कोई नाम ही नहीं आया।
पहले यह चुनाव 4 मार्च को होना था। पर एक जनपद सदस्य को सूचना न मिलने की बात कहकर इसे निरस्त कर दिया गया। फिर 10 मार्च को चुनाव की नई तारीख तय हुई। मतदान से पहले भाजपा संगठन की ओर से चुनाव प्रभारी भरत मटियारा पखांजूर पहुंचे सभी 25 जनपद सदस्यों को विश्राम गृह में बुलाया गया। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम लिए गए। संगठन ने निर्देश दिया कि जो नाम फाइनल होगा, उसके खिलाफ कोई नामांकन नहीं होगा। अध्यक्ष पद के लिए सरोजा उसेंडी और श्यामबती मंडावी ने दावेदारी की। उपाध्यक्ष पद के लिए कार्तिक विश्वास, मंजू सरदार और शिवा मिस्त्री ने दावेदारी की। सभी नामों को ऊपर भेज दिया गया। संगठन ने सरोजा उसेंडी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। पर चुनाव में श्यामबती मंडावी ने बगावत कर नामांकन भर दिया। मतदान में श्यामबती मंडावी को 13 और सरोजा उसेंडी को 12 वोट मिले। संगठन के उम्मीदवार की हार के बाद पदाधिकारी चुनाव स्थल से नदारद हो गए।
इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। अध्यक्ष में संगठन प्रत्याशी की हुई हार के बाद उपाध्यक्ष के लिए किसी उम्मीदवार का नाम नहीं दिया। इस पद के लिए कार्तिक विश्वास और मंजू सरदार के बीच मुकाबला हुआ। मंजू सरदार को 15 और कार्तिक विश्वास को 10 वोट मिले। चुनाव से पांच दिन पहले ही विजयी प्रत्याशियों ने 16 जनपद सदस्यों को अपने साथ कर लिया था। इनमें से एक सदस्य लौट आया। फिर भी 15 सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थन में रहे। पर मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जिससे अध्यक्ष को 13 और उपाध्यक्ष को पूरे 15 वोट मिले।
श्यामबती मण्डावी बनी कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत के नवीन अध्यक्ष और मंजू सरदार बनी उपाध्यक्ष
