एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन व बेरिंग पार

चोरी को अंजाम देने वाले दो युवक बाइक के साथ गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन और मशीनरी पाटर््स चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का समान भी बरामद किया है। इन चोरों में एक पुराना कर्मचारी भी शामिल है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के जामगांव स्थित एमएसपी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी मुरलीधर महापात्रे ने शनिवार को थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो मार्च को कंपनी के सीपीपी वर्कशॉप से वेल्डिंग मशीन और अन्य सामग्री चोरी हो गया है। साथ ही कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में आरोपी दीपक भोय (20 वर्ष) निवासी जूनाडीह जो पहले कंपनी में कार्यरत था वह चोरी करते दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलिस ने दीपक भोय और उसका साथी अभिषेक वर्मा (29 वर्ष) निवासी जूनाडीह को गिरफ्तार करते हुए चोरी की सामान की पूछताछ करते हुए उनके बताए ठिकाने से वेल्डिंग मशीन (कीमत 10,000), एक सीलबंद बेरिंग (कीमत 10,000) और चोरी में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक (कीमत 30,000) को बरामद की है। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article