होटल ट्राइटन में वेज बोलकर नॉनवेज सूप पिलाया

होटल ट्राइटन में वेज बोलकर नॉनवेज सूप पिलाया

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी के व्हीआईपी रोड स्थित होटल ट्राइटन में वेज सूप की जगह लोगों को नॉनवेज सूप पिला दिया गया है। जिससे नाराज जैन और अग्रवाल समाज के लोग भडक़ गए। उन्होंने होटल के मैनेजर को जमकर फटकार लगाई और हंगामा किया। तेलीबांधा पुलिस से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने धर्म-आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता मनीष जैन, आयुष बजाज, आकाश अग्रवाल, मयंक गोयल और अन्य लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, 8 मार्च को तेलीबांधा स्थित होटल ट्राइटन में गए थे। वहां पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवलर एजेंट को कार्यक्रम में बुलवाया था। इस कार्यक्रम के बाद डिनर शुरू हुआ। आरोप है कि डिनर में होटल मैनेजमेंट ने वेज सूप का टैग लगाकर नॉनवेज सूप पिला दिया। इस बात की जानकारी जब वहां पर जैन और अग्रवाल समाज के लोगों को मिली तो हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैनेजर पर चिल्ला रहे हैं, लेकिन वो अपनी गलती नहीं मान रहा है। होटल में काफी देर तक गया हंगामा चलता रहा। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस को लोगों ने लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से भी मांग की है कि इस होटल को जांच होने के दौरान बुकिंग न दी जाए। इसके अलावा होटल के खिलाफ सख्त एक्शन हो। इस मामले में होटल के ष्टश्वह्र अंशुमन का कहना है कि, वेज सूप की जगह नॉनवेज पिलाने की बात गलत है। 200 लोगों के बूफे में दोनों ऑप्शन रखे गए थे। गलती से किसी ने वेज की जगह नॉनवेज सूप उठाया होगा। प्रबंधन इसके लिए माफी मांगने को भी तैयार था।

Share This Article