ट्रेनिंग के दौरान एसबाई कैंडिडेट की मौत

रनिंग करते वक्त बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Gupta Lochan
4 Min Read

रायपुर। राजधानी में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रनिंग के दौरान स्ढ्ढ अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी। आज (शुक्रवार) सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौडऩे के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई थी। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए। दौडऩे के दौरान जमीन पर गिरने के बाद राजेश को सबसे पहले चंदखुरी के पास कौशल्या अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई ने पीटीएस चंदखुरी में अव्यवस्था और एसआई भर्ती की फिजिकल टेस्ट पर सवाल उठाए हैं। उसके मुताबिक फिजिकल टेस्ट सही तरीके से होता तो पहले ही हार्ट डिजीज का पता चल जाता।
राजेश के भाई का यह भी आरोप है कि पीटीएस चंदखुरी में अगर अस्पताल होता तो हादसे के बाद उसे तत्काल वहीं इलाज मिल जाता, जिससे उसकी जान बच सकती थी। ट्रेनिंग सेंटर शहर से काफी दूर है, राजेश को वहां से शहर के अस्पताल ले जाने में ही 1 घंटे लग गए। छत्तीसगढ़ में कुछ महीने पहले सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2021 का रिजल्ट जारी किया गया था। 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था, तब से अभ्यर्थी रिजल्ट के इंतजार में आंदोलन कर रहे थे। 6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढक़र 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए। फिर मामला कोर्ट पहुंचा था।
कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई थी। इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ। इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार थे। पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक-संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें सूबेदार के 58 रिक्त पद पर 57, उपनिरीक्षक के 577 पद पर 577, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) के 69 पद पर 69, प्लाटून कमाण्डर के 247 पद पर 247, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 6 पद पर 2, उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 3 पद पर 1, उपनिरीक्षक (कम्प्यूटर) के 6 पद पर 5, उपनिरीक्षक (रेडियो) के 9 पद पर 1 की भर्ती की गई है।

Share This Article