लैलंूगा नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Gupta Lochan
2 Min Read

लैलंूगा। नगर पंचायत लैलूंगा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद 2 मार्च रविवार को सुबह 12 बजे से नगर पंचायत भवन परिसर लैलूंगा में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। उक्त शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया, सांसद लोकसभा रायगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य सभा सांसद, अरुण धर दीवान, अध्यक्ष जिला भाजपा, रवि भगत प्रदेया अध्यक्ष भाजयुमो सत्यानंद राठिया, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, सतीश चंद्र बेहरा महामंत्री भाजपा, लैलूंगा विकास खंड के सभी मण्डल के अध्यक्ष एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण मण्डल महामंत्री, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं विकास खण्ड लैलूंगा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु और बड़ी संख्या में नगर की जनता भी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नगर पंचायत लैलूँगा के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर जोर दिया और नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।लैलूँगा के नगरवासी, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और युवा उपस्थित रहे। नगर पंचायत की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पुष्पा खलखो ने समस्त अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

Share This Article