करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत

खेत में दवा छिडकाव करते समय हुई घटना

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राज्य ओडीसा सीमा से सटे पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में दवा छिडकाव करते समय दो ग्रामीण सीताराम सिदार 40 साल एवं सुभाष निषाद 55 साल अपने-अपने खेतों में दवाई छिडकाव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पहले एक शख्स अचानक खेत में गिर गया और जब पास में ही मौजूद दूसरा शख्स उसे देखने पहुंचा तब वह भी करंट की चपेट में आ गया और वहीं खेत में गिर गया।
रेंगालपाली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बोर पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में दोनों आ गए। इस घटना के बाद गांव के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दोनों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही दोनों की मृत घोषित कर दिया।
करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो जाने के बाद रेंगालपाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना पश्चात गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article