चुनाव के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

107 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, 69 रक्षित केन्द्र भेजे गए

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। एसपी ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 107 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना और रक्षित केन्द्र भेजा है। आदेश गुरुवार को जारी किया गया। इसमें 69 पुलिसकर्मियों को रक्षित केन्द्र में पदस्थ किया गया है। विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद यह एक्शन हुआ है। लिस्ट में 2 उपनिरीक्षक, 5 एएसआई, 17 प्रधान आरक्षक, और 83 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से थाना और एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों को जिले में दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया है। यही नहीं आने वाले समय में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक और लिस्ट भी जारी की जा सकती है।
सायबर सेल के पुलिसकर्मी गए अजाक थाना
ठगी, साइबर फ्रॉड और अन्य घटनाएं होने पर साइबर टीम की मदद ली जाती थी, लेकिन इस साइबर सेल के पुलिसकर्मी भी इस बड़े फेरबदल में आ गए। साइबर सेल के 2 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों को अजाक थाना ट्रांसफर किया गया है। वहीं साइबर सेल के एक आरक्षक को घरघोड़ा थाना में पदस्थ किया गया है।
लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों की निकलेगी लिस्ट
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि लगातार जो भी लंबे समय से एक जगह पर तैनात हैं, उनका ट्रांसफर किया जाता है। ताकि पूरी प्रोसेस में एक गति बने रहे। इसी वजह से पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। हमारा प्रयास है कि पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास पहुंचे और लोगों की समस्या का समाधान करे। आने वाले समय में भी लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश निकाला जाएगा।

Share This Article