कांसाबेल। कांसाबेल बगीचा रोड बिरसा मुंडा चौक से महज दो किलोमीटर स्थित तुर्केश्वर धाम, और जशपुर रोड में स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। बीते कई वर्षों से तुर्केश्वर धाम में परंपरागत रूप से भव्य रुद्राभिषेक, हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति में डूबकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की।
शिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शिव झांकी में आकर्षक के साथ श्रद्धालु नाच-गान और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि पर झूमते नजर आए। शिवभक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव की जीवंत झांकी प्रस्तुत की, जिसने लोगों का मन मोह लिया।भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस आयोजन ने कांसाबेल क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।
तुर्केश्वर धाम सेवा समिति, शिव मंदिर कांसाबेल समिति और सामूहिक आरती समिति शिव मंदिर कांसाबेल के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर समूचा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।
कांसाबेल तुर्केश्वर धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 14 जोड़ों ने विवाह आयोजन में भाग लिया संपूर्ण विधि विधान से विवाह आयोजन पूर्ण हुआ।
शिवरात्रि के अवसर में छत्तीसगढ़ सी एम मैडम ने कांसाबेल तुर्केश्वर धाम का किया दर्शन, दर्शन कर तुर्केश्वर धाम का किया भ्रमण विवाह आयोजन में सभी जोड़ों की सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तुर्केश्वर धाम मंदिर में बेल पेड के नीचे शिवलिंग में अष्ट पहर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12:00 बजे तक चला इस पूजा में भक्त शामिल हुए वह जोड़ी के रूप मे या एकल बैठ के अलग-अलग पहर में दो-दो घंटे का अभिषेक किया गया।
महाशिवरात्रि के पर्व में तुर्केश्वर धाम में भक्तों ने किया जलाभिषेक
