स्पंज फैक्ट्ररी की भट्टी में हुआ ब्लास्ट

इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से गंभीर रूप से घायल मजदूर अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसकी 22 दिन बाद मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर भी घायल हुआ है जिसके शरीर का आधा हिस्सा जल गया है और इलाज जारी है। इस मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने सरोरा के संभव पावर प्लांट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। मजदूर स्क्रैप के लोहे को फर्निश भट्टी में डाल रहे थे। तभी अचानक फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से लोहे के टुकड़े छिटककर मजदूर झगरू बिन्द निवासी बिहार और सीताराम पर आ गए। इस घटना से झगरू बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सीताराम के शरीर का निचला हिस्सा जल गया। इस घटना के बाद दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 22 दिन बाद एक मजदूर झगरू बिन्द की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया स्मरण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि (28 फरवरी) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय राजनीति, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन में सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की विनम्रता, सादगी और कर्तव्यपरायणता हम सभी को राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढऩे के लिए सदैव प्रेरित करती है।

Share This Article