ब्राह्मण सेवा समिति ने यादगार ढंग से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यगण हर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को मिलकर भव्यता देते हैं। समिति के सभी सदस्यों ने विगत दिवस पावन महाशिवरात्रि पर्व की खुशी में अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला के अध्यक्ष रमा दीपक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल के सभी पदाधिकारी सदस्यों ने महाशिवरात्रि पर्व यादगार ढंग से मनाया। सभी श्रद्धालु सदस्यों ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ एवं भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना महाआरती के साथ किए। जिसमें सभी श्रद्धालुगण श्रद्धा से शामिल हुए। इसके पश्चात भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में रात्रि में शिव बारात की पूजा अर्चना कर भक्तों को प्रसाद मिठाई फल फ्रुट बांटा गया। जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे व पूरा मंदिर प्रांगण परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गुंजित हो गया और शिवमय हो गया। वहीं धार्मिक इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Share This Article