तुमीडीह में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। संगीतमय भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव तुमीडीह के श्रद्धालुओं द्वारा विगत 25 फरवरी से आगामी 5 मार्च तक किया जा रहा है। कथा व्यासपीठ में विराजित हैं। पं. सलिल कृष्ण गुरु महाराज। वहीं कथारंभ के पहले विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल हुए। वहीं वेदी पूजन के पश्चात महाराज ने आज 26 फरवरी बुधवार को परीक्षित जन्म, भीष्म स्तुति, शुकदेव जन्म एवं पूजन की कथा का रसपान कराए। जिसे सुनकर श्रद्धालुगण मुग्ध हो गए। वहीं कथा प्रसंग के अंतर्गत 27 गुरुवार को सृष्टि विस्तार, कपिलोख्यान, श्री सती-चरित, भक्त ध्रुव चरित्र, 28 शुक्रवार भक्त प्रहल्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 1मार्च शनिवार बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजन, छप्पन भोग, 2मार्च रविवार महारास लीला, कंश वध, रुक्मणी विवाह महोत्सव, 3 मार्च सोमवार को श्रीकृष्ण के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षिल मोक्ष, कथा विश्राम, फूलों की होली व 4 मार्च मंगलवार को गीतापाठ, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा, स्स्रान, ब्राम्हण भोज, महाप्रसाद (भंडारा) व 5 मार्च बुधवार को कथा विश्रांति होगी। वहीं प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि कृपा तक भक्तगण कथा का रसपान करा रहे हैं। पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को भव्यता देने में समस्त ग्रामवासी तुमीडीह, घरघोड़ा के श्रद्धालुगण जुटे हैं।

Share This Article