जशपुरनगर। दूसरे चरण में हुवे जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है,यहां हुवे 5 सीटों के लिये चुनाव में भाजपा को 4 और कांग्रेस को एक सीटों पर जीत मिली है। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव अंतर्गत दूसरे चरण में 5 सीटों में चुनाव सम्पन्न हुआ।इसमें मनोरा, दुलदुला,जशपुर,कुनकुरी 01, कुनकुरी 02 डीडीसी क्षेत्र शामिल रहा,यहां हुवे मतदान में मतदाताओं में जनादेश देते हुवे 4 डीडीसी क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाया,वहीं 1 डीडीसी क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है।
भाजपा ने मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी 01 और 02 दोनों में जीत दर्ज किया है तो वहीं कांग्रेस ने जशपुर डीडीसी क्षेत्र में जीत दर्ज किया।प्रथम और दूसरे चरण के मतदान के बाद अब कांग्रेस के पास कुल 2 कांग्रेस घोषित प्रत्याशी डीडीसी चुनाव जीत कर सामने आए हैं जबकि एक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी है।इस प्रकार पहले और दूसरे चरण के बाद भाजपा के कुल 4 घोषित प्रत्याशी चुनाव जीत चुके है वहीं एक भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने भी चुनाव जीत दर्ज किया है।इस प्रकार देखा जाए तो भाजपा जशपुर जिला में बढ़त बनाए हुवे है,भाजपा के पास अब कुल 5 डीडीसी सदस्य है और कांग्रेस के पास 3 डीडीसी सदस्य। तीसरे चरण में कुल 6 सीटों पर कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में होना है।जिसके बाद जिला पंचायत सरकार बनाने बहुमत के लिए कम से कम 8 जिला पंचायत सदस्य की आवश्यकता भाजपा अथवा कांग्रेस दोनों को पड़ेगी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा बहुमत से मात्र 3 सीट दूर है जबकि कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए अभी 5 सीटों पर अनिवार्यत: जीत दर्ज करनी होगी। मनोरा से भाजपा से शांति भगत ने जीती, जशपुर से कांग्रेस की श्वेता विनय भगत ने जीत दर्ज किया, दुलदुला में भाजपा से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने जीता, कुनकुरी 1 में भाजपा प्रत्याशी मलिता बाई व कुनकुरी 2 में भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह ने जीत दर्ज किया है।
दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत से जीत
5 में से 4 डीडीसी क्षेत्र में भाजपा का कब्जा, एक सीट में कांग्रेस सिमटी
