गम्हरिया स्कूल के पास पिकअप-ट्रक की आपने सामने टक्कर

गाड़ी में फंसे दोनो वाहन चालक की स्थिति गंभीर

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। आज सुबह गम्हारिया स्कूल के पास एक ट्रक व फल लदे पिकअप की आपने सामने जोड़दार भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनो गाड़ी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर जशपुर एस डी ओ पी चंद्रशेखर परमा तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, व घायल ट्रक चालक को ईलाज हेतु हॉस्पिटल पहुंचवाया। पिकअप वाहन का चालक गंभीर अवस्था में पिकअप में फंसा था, जिसे पुलिस की टीम व उपस्थित लोगों के सहयोग से गैस कटर से गाड़ी के दरवाजे को काटकर, चालक को निकाला गया तथा तत्काल उपचार हेतु एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के द्वारा ट्रैफिक क्लियर कराया जा रहा है। दोनों घायल वाहन चालकों को सकुशल बाहर निकलकर यथा शीघ्र इलाज हेतु हॉस्पिटल पहुंचाने में एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, सहायक उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक रवि, यातायात पुलिस के स्टॉफ व हाइवे पेट्रोलिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Share This Article