विकास व नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर जनता की मुहर : अमित शाह

विकास व नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर जनता की मुहर : अमित शाह

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री व संगठन को बधाई दी है। सोशल मीडिया में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्?डा सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई दी है। सभी ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास होना बताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुंच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मुहर है। जनता, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने परफेक्ट टेन हासिल करके जीत का परचम लहराया है। यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों पर जनता के अगाध विश्वास का प्रतीक है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने लिखा कि यह जीत मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता की मोहर है। डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास पुन: साबित हुआ।

Share This Article