बरमकेला। पंचम मूल जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज की कृपा प्राप्त प्रचारिका श्यामा श्याम सत्संग द्वारा वृंदावन वासिनी सुश्री श्रीश्वरी देवी के मुखारविंद से दार्शनिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन का आयोजन 13 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक समस्त ग्राम वासी कंचनपुर एवं श्यामा श्याम समिति बरमकेला में आयोजित किया गया है। जिससे डीजे एवं कर्मा नृत्य के साथ आज प्रथम दिवस में नगर संकीर्तन भ्रमण पर गांव के प्रत्येक घर के सामने स्वागत के लिए रंगोली बनाकर कलश स्थापित कर पुजा अर्चना किया गया था। कंचनपुर से निकल कर बरमकेला नगर में भी भ्रमण किया गया।। कंचनपुर सहित बरमकेला क्षेत्र के आसपास से बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष युवा सभी शामिल हुए। इस अवधि में प्रत्येक दिन शाम 5 से 7 बजे तक मधुर संकीर्तन के बीच जगतगुरु कृपालु जी महाराज की परम शिष्या सुश्री श्रीश्वरी देवी जी वेद, गीता, रामायण, भागवत ही नहीं अन्यान्य धर्मग्रंथों के प्रमाणों से युक्त दार्शनिक प्रवचन देंगी।
मानव देह का महत्व क्या है? जीव का परम-चरम लक्ष्य क्या है? जीव का परम-चरम लक्ष्य कैसे प्राप्त होगा ? ईश्वर का स्वरूप क्या है? क्या हम ईश्वर को देख, जान, सोच-समझ एवं प्राप्त कर सकते है? भगवत्कृपा किसे कहते है? यह किस पर होती है?अभी तक हमें ईश्वर प्राप्ति क्यों नहीं हुई ?भगवत् शरणागति का रहस्य क्या है? संसार का वास्तविक स्वरुप क्या है? वैराग्य किसे कहते है? संसार से वैराग्य कैसे होगा? गुरु या महापुरुष किसे कहते है? क्या गुरु के बिना ईश्वर प्राप्ति संभव है? महापुरुषों के धर्म विरुद्ध आचरणों का रहस्य क्या है?. ईश्वर प्राप्ति के कौन-कौन से मार्ग है? क्या कर्म-धर्म से ईश्वर प्राप्ति संभव है? क्या ज्ञान के द्वारा ईश्वर प्राप्ति संभव है? क्या भक्ति भगवान से मिल सकती है? भक्ति तत्व का क्या रहस्य है ? भगवान का ध्यान कैसे करें? गृहस्थ में रहते हुये भगवान की प्राप्ति का सर्वसाध्य सुगम एवं सरलतम उपाय क्या है ? इन विषयों पर कथा रसपान कर लाभ लेवें। भंडारा में सभी भक्त प्रसाद ग्रहण किया।
सुश्री श्रीश्वरी देवी का दार्शनिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन 13 से 26 तक
कंचनपुर चौक में किया जा रहा है
